Showing posts with label Ralph Waldo Emerson. Show all posts
Showing posts with label Ralph Waldo Emerson. Show all posts

Monday, November 2, 2015

Intellect का थैला

बाबा Ralph Waldo Emerson  कहते हैं ,
" character is higher than intellect ." अब हमारे जैसे कुछ चिरकुटीए लोग परेशान हैं । साला character  हमारा already ढीला है और intellect  की तो spelling भी गलत हो जाती है अगर auto-correction ऑन न रहे । सुना है आजकल intellect की बड़ी डिमांड है मार्किट में । कैरेक्टर सर्टिफिकेट तो थानेदार साहब बना ही देंगे जब हरे कागज़ वाले गांधी बाबा की फ़ोटो देखेंगे ।
       तो मुद्दा ये है की intellect मिलेगा कहाँ से । भागते हुए पहुंचे गुरूजी के पास । गुरूजी ध्यान लगाये बैठे थे । हमें डिस्टर्ब करना सही न लगा । तो चुपचाप खड़े रहे । 10 मिनट के बाद गुरूजी ठंडी सांस लेते हुए बोले, " लगता है आज फिर बालकनी में नहीं आएगी "
" अरे बाप रे... इनका तो जुगाड़ अद्भुत है " ।
" कहो कैसे आना हुआ " गुरूजी ने पूछा ।
" गुरूजी, आपके पास intellect  होगा क्या ? थोडा सा चाहिए "
गुरूजी सोच में पड़ गए । इतना परेशान पहले कभी नहीं देखा था उन्हें ।
" यार क्या बताएं , हमारा भी ख़त्म हो गया है । एक चेले को बोला है जुगाड़ करने को "
फिर से जुगाड़ । ये भी कमाल की टेक्नोलॉजी आई है हमारे देश में । काम मिलते ही लोग भिड़ जाते हैं जुगाड़ में ।
खैर... गुरूजी का वो चेला पहुंचा । उसके हाथ में एक बैग था । मुझे देखते ही उसने बैग छुपा लिया ।
" कोई बात नहीं अपना आदमी है " गुरूजी बोले , " चलो अंदर चलते हैं "
मैं मरा जा रहा था । वो क्या बोलते हैं अँगरेज़ी में , बड़ी eagerness हो रही थी ।
बैग खुला , अंदर से निकला एक सफ़ेद कागज़ । उसपर बड़े बड़े शब्दों में लिखा था - " Intellect "
मैं सर खुजाने लगा । गुरूजी मुस्कुरा दिए ।
" कोई भी बात जो सर खुजाने पे मज़बूर कर दे वो intellect है "
गुरूजी उठे और बोतल की तरफ बढ़ने लगे । मैं वही कुरसी पर बैठा रहा । मेरे हाथ में वो intellect का थैला था । गुरूजी गिलास में बर्फ डालते हए बोले
      ग़ालिब छूटी शराब पर अब भी कभी कभी
       पीता हूँ रोज़-ए-अब्र-ओ-शब्-माहताब में 
गुरूजी फिर ध्यान लगा कर बैठ गए और मैं सर खुजाता रह गया ।